Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रिमिक्स फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
    Jharkhand Top News

    रिमिक्स फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2025Updated:March 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। जिले के प्रसिद्ध रिमिक्स वाटरफॉल में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गयी। दोनों भाई अपने आठ दोस्तों के साथ रिमिक्स फॉल घूमने गये थे। इसी दौरान नहाने के लिए वे झरने के पास चले गये जहां तेज बहाव के कारण वे डूब गये।

    दोनों मृतकों की पहचान 16 वर्षीय शुभम कुमार सिंह और 13 वर्षीय राज कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे और रांची के कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहने वाले थे। उनके पिता संजय कुमार सिंह रांची में एक अखबार में काम करते हैं।

    रिमिक्स फॉल मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित दशम वाटरफॉल क्षेत्र से सटा हुआ है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। जानकारी के अनुसार, रांची जिले के आठ युवक एक ही कार से घूमने के लिए रिमिक्स वाटरफॉल पहुंचे थे। सभी युवक दोपहर में फॉल के पास नहा रहे थे। इसी दौरान शुभम और राज नदी की तेज धारा में बह गये और गहरे पानी में चले गये। उनके साथ गये अन्य युवकों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद राज कुमार को बाहर निकालकर बुंडू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम कुमार सिंह का शव चट्टानों के बीच फंसा हुआ था। उसे बाहर निकालने में ग्रामीणों को साढ़े तीन घंटे लग गए।

    परिजनों और मृतक दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बाइक से जाने वाले थे, लेकिन शिवम और राज के पिता ने उन्हें बाइक से जाने से मना किया और उनके पिता ने दोस्तों के साथ जाने के लिए स्कॉर्पियो किराए पर कर ली। इसके बाद सभी दोस्त एक ही गाड़ी से कोकर स्थित अयोध्यापुरी से रीमिक्स फॉल के लिए निकले, लेकिन दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि उनके दोनों बेटों की पानी में डूबने से मौत हो गई है।

    हादसे की सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबे युवकों की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनके घर में मातम पसरा है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

    मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि यह दुखद हादसा है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि रिमिक्स फॉल में बड़ी संख्या में पर्यटक आए हुए थे और दो युवक उसमें डूब गए हैं। सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभवत: शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article काठमांडू में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन आज, सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम
    shivam kumar

      Related Posts

      कुरमाली भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने को विधायक पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

      May 16, 2026

      अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

      May 16, 2026

      वर्षों तक बिल नहीं भेजा, फिर थमा दिया लाखों का बकाया, उपभोक्ता आयोग ने बिजली विभाग को लगाई फटकार

      May 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना
      • नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक
      • प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से चाय निर्यात में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांगv
      • कुरमाली भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने को विधायक पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
      • अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version