Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»काठमांडू में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन आज, सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम
    दुनिया

    काठमांडू में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन आज, सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2025Updated:March 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र के समर्थकों के समर्थन में होने वाले शक्ति प्रदर्शन के दौरान टकराव की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। इस शक्ति प्रदर्शन को नेपाल में राजशाही की वापसी के लिए चल रही मुहिम का बड़ा कदम माना जा रहा है।

    राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, नवराज सुवेदी का संयुक्त मोर्चा, अभियान के बड़े नेता दुर्गा प्रसाई, विश्व हिन्दू महासंघ, शिवसेना नेपाल आदि ने समर्थकों से काठमांडू पहुंचकर पूर्व राजा के पक्ष में खड़े होने का आह्वान किया है। आज के शक्ति प्रदर्शन के कमांडर दुर्गा प्रसाई हैं।

    दुर्गा प्रसाई का कहना है कि भीड़ के लिहाज से आज का प्रदर्शन पूर्व राजा के स्वागत समारोह से कहीं बड़ा होगा। लोग भक्तपुर इलाके से आगे बढ़ते हुए तिनकुने पहुंचेंगे। यहां पर सभा होगी। शक्ति प्रदर्शन को नेपाल पुलिस और नेपाली सेना के कई अवकाशप्राप्त अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है।

    दूसरी ओर लोकतंत्र समर्थक भी जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में माओवादी पार्टी, एकीकृत समाजवादी पार्टी, नेपाल समाजवादी पार्टी, नेपाल कम्यूनिष्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा, सहित समाजवादी मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे।माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने आज सुबह ही एक वीडियो संदेश जारी कर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस और प्रदर्शन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूर्व राजा के समर्थकों की सक्रियता देश के गणतंत्र और संघीयता के लिए खतरा है।

    माओवादी पार्टी के नेतृत्व में काठमांडू के प्रदर्शनी मार्ग पर बीच सड़क पर मंच बनाया गया है। यहीं पर प्रदर्शनकारी पहुंचेंगे। नेपाली कांग्रेस और एमाले का भी समर्थन है। एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने माओवादी के नेतृत्व में हो रही गणतंत्र पक्षधर रैली को अच्छा कदम बताया है।

    इस दौरान नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल, दंगा नियंत्रण सुरक्षा बल के लगभग सात हजार कर्मियों की तैनाती की गई है। नेपाल पुलिस के प्रमुख आईजीपी दीपक थापा ने बताया कि टकराव की आशंका की वजह से दोनों पक्षों को निर्धारित स्थानों पर ही प्रदर्शन और जनसभा करने के लिए आगाह किया गया है। राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास, मंत्रालयों, सिंह दरबार, राज दरबार, सैन्य मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय, विमानस्थल जैसे संवेदनशील स्थानों पर लोगों के एकत्र होने, जुलूस और प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिमिक्स फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
    Next Article म्यांमार में भूकंप के तेज झटके
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version