Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिंदू एकजुटता और सशक्तिकरण के लिए संघ चलाएगा बड़ा अभियान
    देश

    हिंदू एकजुटता और सशक्तिकरण के लिए संघ चलाएगा बड़ा अभियान

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वैभवशाली भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर हिंदू समुदाय की एकजुटता और सशक्तिकरण के लिए देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी संघ के दक्षिण बंगाल सह प्रचार प्रमुख जिष्णु बसु ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। इस मौके पर संघ के दक्षिण बंगाल के संघचालक जयंत पाल भी मौजूद थे।

    बसु ने बताया कि बीते 22 और 23 मार्च को बेंगलुरु में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लगभग 1500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों और उन्हें अस्तित्वहीन करने के प्रयासों पर रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संघ इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के समक्ष उठाएगा, ताकि बांग्लादेश के हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि भारतीय परिवार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जात-पात मुक्त समाज और सामाजिक समरसता के लिए संघ लगातार काम कर रहा है और इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाएंगे।

    उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष पूरा होगा। इस अवसर पर पांच प्रण के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। संघ का उद्देश्य न केवल हिंदू समुदाय को संगठित करना है, बल्कि नागरिक शिष्टाचार को भी बढ़ावा देना है।

    शांतिपूर्ण होगा रामनवमी का त्यौहार
    रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूसों को लेकर उन्होंने कहा कि आगामी छह अप्रैल को पूरे बंगाल में रामनवमी का त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि हिंदू समुदाय हमेशा शांति प्रिय रहा है और इस बार भी रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी। बसु ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि जहां हिंदू समुदाय सुरक्षित रहता है, वहां अन्य समुदाय भी सुरक्षित रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस और घर पर हमला, 13 लोगों की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने मतुआ संप्रदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर किया याद
    shivam kumar

      Related Posts

      पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की

      January 14, 2026

      2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

      January 13, 2026

      नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version