रांची। रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में बीती रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिससे मामला और बढ़ गया। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से थाना में पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, जिसमें पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version