रांची। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राकेश रंजन ने जिले में 5 इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग की है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट थाना, लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना, अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना और सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कुणाल कुमार को कांके थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने थानों में योगदान दें। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में कई प्रमुख पर्व आने वाले हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य सभी थाना क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version