Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, उपराष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर आज कई मार्गों पर एंट्री बंद
    Jharkhand Top News

    घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, उपराष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर आज कई मार्गों पर एंट्री बंद

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2026Updated:March 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के आज प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।  इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

    पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, आज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक  शहर में बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों, बसों तथा अन्य वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए डायवर्ट या पूरी तरह रोका भी जा सकता है।

    प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी
    शहर के प्रमुख स्थानों हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, कचहरी चौक, होटल चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़ और राधाकृष्ण चौक पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों के परिचालन पर भी जरूरत के अनुसार प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

    रामपुर चौक तक बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद
    नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। जमशेदपुर और बुंडू की ओर से आने वाले वाहनों को रिंग रोड के जरिए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहनों को दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिलवे होते हुए रिंग रोड के रास्ते भेजा जाएगा।

    इन मार्गों पर भी लागू रहेगा प्रतिबंध
    खूंटी रोड स्थित ओटीसी से सदाबहार चौक के बीच भी बड़े वाहनों, बसों और सवारी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लागू रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को सभी प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

    प्रशासन की अपील
    प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके। शहर के सभी प्रमुख प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिससे वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेलगाम धर्मांतरण पर रोक लगायेगा सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
    Next Article हजारीबाग में हिंसक झड़प, एक की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई

      June 2, 2026

      रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच

      June 2, 2026

      टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
      • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
      • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
      • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version