रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों की टीम दुकान पर पहुंचकर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान के आय और खर्च का विवरण नियमों के अनुरूप है या नहीं।

छापेमारी के दौरान दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version