जमशेदपुर। जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता को रविरंजन विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर नगर निगम के 36 वार्डों में से 34 वार्ड पार्षदों ने भी शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी संभाली। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया एडीसी सह आरओ संतोष गर्ग और अन्य अधिकारियों की देखरेख में पूरी कराई गई। शपथ लेने के साथ ही मेयर सुधा गुप्ता ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। वहीं, पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मानगो क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर सुदीप्त राज सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version