नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की कथित मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने रांची स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने बताया कि 9 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 मार्च को अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस न दिए जाने के बाद पिता को शिशु के शव को गत्ते के बक्से में रखकर बंगरासाई गांव ले जाना पड़ा। खबरों के मुताबिक, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को मृत शिशु के शव को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए मजबूर किया और किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने से इनकार कर दिया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version