Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»कोहली को विजडन का सम्मान, वर्ष 2016 के लीडिंग क्रिकेटर घोषित
    क्रिकेट

    कोहली को विजडन का सम्मान, वर्ष 2016 के लीडिंग क्रिकेटर घोषित

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने वर्ष 2016 का विश्व का अग्रणी क्रिकेटर चुना है। वह वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बाद यह सम्मान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।”

    कोहली को इस सप्ताह प्रकाशित हुई विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने अपने 2017 के संस्करण में मुखपृष्ठ पर भी जगह दी है जिसमें उन्हें एक टेस्ट मैच में रिवर्स स्वीप करते हुए दिखाया गया है। भारतीय कप्तान ने पिछले वर्ष क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करके कुल मिलाकर 2595 रन बनाये जिसमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

    उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में चार शतकों की मदद से 1215 रन, दस वनडे में तीन शतकों की मदद से 739 रन और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 641 रन बनाये।

    विजडन के संपादक लारेन्स बूथ ने कोहली की तारीफ करते हुए लिखा है कि कोहली के लिये 2016 स्वप्निल वर्ष था। उन्होंने लिखा है, कोहली का तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी में किसी अन्य की तुलना में बेहतर औसत रहा। टेस्ट मैचों में उन्होंने 75, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 92 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 106 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये।

    वर्ष का अग्रणी क्रिकेटर चुनने की शुरूआत विजडन ने 2003 में की थी। इसके बाद यह सम्मान हासिल करने वाले कोहली तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सहवाग (2008 और 2009) तथा तेंदुलकर (2010) यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। यह सम्मान वर्ष के तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

    कोहली ने वर्ष 2016-17 में लगातार चार श्रृंखलाओं में दोहरा शतक जड़ने का अनोखा कीर्तिमान बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 200, न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 और इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की पारियां खेली थीं। इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ भी 204 रन बनाने में सफल रहे थे।

    कोहली की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 श्रृंखलाओं में क्लीन स्वीप किया। इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में चौथे टेस्ट मैच में उनकी 235 रन की पारी के बाद बूथ ने उन्हें सचिन तेंदुलकर का उत्तराधिकारी करार दिया था। कोहली को बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में वर्ष का अंतरराष्टीय क्रिकेटर के लिये प्रतिष्ठित पाली उमरीगर पुरस्कार भी मिला था।

    विजडन का वर्ष का अग्रणी क्रिकेटर का सम्मान हासिल करने वाले खिलाडि़यों में रिकी पोंटिंग (2003), शेन वार्न (2004), एंड्रयू फ्लिन्टाफ (2005), मुथैया मुरलीधरन (2006), जाक कैलिस (2007), वीरेंद्र सहवाग (2008 और 2009), सचिन तेंदुलकर (2010), कुमार संगकारा (2011), माइकल क्लार्क (2012), डेल स्टेन (2013), कुमार संगकारा (2014), केन विलियमसन (2015) और विराट कोहली (2016) शामिल हैं।

    आस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को वर्ष 2016 के लिये महिला वर्ग में वर्ष की अग्रणी क्रिकेटर चुना गया।

    विजडन ने इसके अलावा आज वर्ष के पांच क्रिकेटरों की भी घोषणा की जिसमें पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक और शीर्ष बल्लेबाज यूनिस खान भी शामिल हैं। इन दोनों ने पिछले साल गर्मियों में इंग्लैंड दौरे में श्रृंखला 2-2 से बराबर करवाने में अहम भूमिका निभायी थी। इससे पाकिस्तान कुछ समय के लिये आईसीसी की नंबर एक टीम भी बना था। जिन अन्य खिलाडि़यों को विजडन के पांच क्रिकेटरों में शामिल किया गया है उनमें इंग्लैंड के आलराउंडर क्रिस वोक्स भी शामिल हैं। मिडिलसेक्स को काउंटी चैंपियनशिप में खिताब दिलाने में भूमिका निभाने वाले टोबली रोलैंड जोन्स और सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 2706 रन बनाने वाले बेन डकेट इस सूची में शामिल दो अन्य खिलाड़ी हैं। जोन्स ने यार्कशर के खिलाफ मैच में हैट्रिक बनायी थी जिससे मिडिलसेक्स के नाम पर खिताब पक्का हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेतन चीता ने मौत के साथ जंग खुद जीती है : डॉ.एम.सी.मिश्रा
    Next Article इराक में धमाकाः बगदाद में आत्मघाती बम विस्फोट में 31 की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

    January 6, 2026

    टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह

    January 4, 2026

    श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

    December 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड ने क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की अग्रणी भूमिका को किया सशक्त
    • झारखंड में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version