Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग»नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर का मामला गरमाया
    हजारीबाग

    नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर का मामला गरमाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 30, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग: आखिर कौन पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को बारबार बदनाम करने की साजिश रच रहा है? इसकी चर्चा आजकल लोगों की जुबान पर जोरशोर हो रही है। शुक्रवार को इसी तरह का एक मामला सामने आने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के निर्देश के बाद सांसद प्रतिनिधि भौमिक ने इस बाबत एसपी अनूप बिरथरे को आवेदन देकर मामला बड़कागांव थाने में दर्ज कराया है। एसपी ने भी मामले की पुष्टी करते हुए दोषीयों के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई करने की बात कही है। इस मामले में दबे जुबान से भाजपा के कुछ नेताओं का नाम सामने आ रहा है। जिनके द्वारा बड़कागांव व आसपास के दस बेरोजगार युवकों से मोटी रकम लेकर एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झासा दिया गया। इतना ही नहीं ऐसा करने वाले व्यक्तियों ने एक सादे कागज पर लिखे गये आवेदन में सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा का फर्जी हस्ताक्षर कर एनटीपीसी को भेज दिया। नौकरी लगाने का यह गोरख धंधा पीछले छह माह से चल रहा था।

    जब ठगी के शिकार हुए युवकों ने लंबा समय गुजर जाने के बाद नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो उक्त युवकों ने एनटीपीसी कार्यालय से संपर्क किया। जिसके बाद मामले का भंडाफोड़ हुआ। इस तरह का खेल चुनाव का समय नजदीक आते ही वर्ष 2004 व 2014 में भी रची गयी थी। लेकिन उस वक्त मामला ठंडे वस्ते में पड़ गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष मंत्री का फर्जी हस्ताक्षर किये जाने से हलचल मच गयी है। जिसमें बड़कागांव के दो पार्टी नेता सहित एक अन्य भाजपा नेता का नाम दबी जूबान से सामने आ रहा है। सुत्रों का कहना है कि ऐसा प्रपंच यशवंत व जयंत से नाराज चल रहे भाजपा के कुछ लोगों द्वारा ही रचा जा रहा है। इस मामले में बड़कागांव पुलिस भी अपने स्तर से जांच शुरु कर दी है और पार्टी स्तर पर भी ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। यह मामला तब पकड़ में आया जब बड़कागांव के सोनपुरा गांव निवासी एक पीड़ित युवक ने फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र मीडिया के सामने उजागर करने बड़कागांव आया था। लेकिन एक भाजपा नेता ने उसे अपने स्तर से डील करते हुए उसकी बात मंत्री से करायी और सारी घटना की जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद मंत्री ने सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक को मामला दर्ज कराने का आदेश दिया।
    तीन युवकों से
    पुलिस ने की पूछताछ
    मंत्री के निजी सहायक हिमांशु कुमार के लिखित बयान पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 77,17 भादवि की धारा 420, 468, 471, 467 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने संत कुमार पांडेय, मनीष कुमार व एक अन्य युवकों थाने बुलाकर पूछताछ की है।

    कुछ भी बोलने से बच रहे ठगी के शिकार हुए लोग
    मामले का उद्भेदन होने के बाद इस खेल में शामिल भाजपा के कुछ लोगों द्वारा शुक्रवार शाम से ही ठगी के शिकार हुए युवकों को मैनेज करने का रात भर किया गया। जिससे शनिवार को कुछ युवक मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ठगी के शिकार हुए युवकों में दिलीप ठाकुर अंगो बेड़म, संत कुमार पांडेय शिवाडीह, जितेंद्र कुमार सोनपुरा, सुरेंद्र प्रसाद विश्रामपुर, ककसंतोष कुमार ठाकुर सोनपुरा, मनीष कुमार सोनपुरा बड़कागांव के अलावा शिवशंकर चौधरी बचरा बस्ती पिपरवार, अनिल कुमार ठाकुर पाली भदानीनगर, सुभाष कुमार ठाकुर भदानीनगर भुरकुंडा, दशरथ ठाकुर बचरा पीपरवार का नाम एनटीपीसी को लिखे गए फर्जी आवेदन में शामिल है।

    क्या कहते हैं सांसद प्रतिनिधि
    सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक ने कहा कि मामला सामने आने के बाद सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के निर्देश पर पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी का नाम स्पष्ट तौर पर उजागर नहीं हुआ है। एसपी को आवेदन देने के लिए मेरे साथ भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, बड़कागांव के मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह, हिमांशु कुमार आदि साथ गए थे। पार्टी स्तर पर भी इसकी जांच की जा रही है। दोष साबित होने पर जिन लोगों का नाम सामने आयेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिसवाले खुद हेलमेट नहीं पहनते, ऐसा नहीं चलेगा
    Next Article अड़की में नक्सलियों का तांडव
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हाइवा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

    April 29, 2025

    महिला और पुरूष का शव बरामद, हत्या की आशंका

    April 25, 2025

    पहलगाम से सुरक्षित लौटे हजारीबाग के शांतनु सेन, बयां की आपबीती

    April 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version