नई दिल्ली: 15 अप्रैल, 1972 को कोलकाता में जन्मी मंदिरा बेदी के पिता का नाम विरेन्द्र सिंह बेदी और मां का नाम गीता बेदी है। मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मंदिरा बेदी ने सोफिया पॉलीटेक्निक से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की। क्रिकेट वर्ल्ड की ग्लैमरस होस्ट मंदिरा बेदी का आज जन्मदिन है।
कोलकाता में पैदा हुई इस बेहतरीन अदाकरा ने एक शानदार एक्ट्रेस के साथ-साथ देश में क्रिकेट की दुनिया की बेमिसाल होस्ट के रूप में भी नाम कमाया।
मंदिरा बेदी जिन्होंने दूरदर्शन से लेकर क्रिकेट की पिच तक का सफर तय किया वह महिलाओं के लिए आज एक आदर्श बन चुकी हैं।
मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मंदिरा बेदी ने सोफिया पॉलीटेक्निक से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अपने छोटे से किरदार में भी मंदिरा बेदी ने अच्छा अभिनय किया पर फिल्मों में उनका करियर कुछ खास चल नहीं पाया।
उसके बाद उन्होंने एक बार फिर छोटे पर्दे का रुख किया। मंदिरा बेदी ने कुछ क्रिकेट शो होस्ट किए। मंदिरा बेदी को 2003 और 2007 क्रिकेट विश्व कप की होस्टिंग करने के लिए रखा गया। क्रिकेट में ग्लैमर का तड़का कैसे लगाना है यह मंदिरा बेदी ने साबित कर दिया।