अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ दिव्या दत्ता नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में दिव्या एक खलनायिका की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी, जो कहानी में नया मोड़ लाएगी। यह फिल्म चर्चित लेखक अरविंद अडिगा के उपन्यास ‘लास्ट मैन इन टावर’ पर आधारित है, जिसका ऐलान नवंबर 2025 में किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राणा दग्गुबाती ने संभाली है। सूत्रों के अनुसार, दिव्या का किरदार केवल नकारात्मक नहीं बल्कि कई परतों वाला होगा, जहां वह चालाक और निर्मम हैं, वहीं उसमें मानवीय कमजोरियां भी झलकेंगी। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से मनोज और दिव्या के किरदारों के बीच टकराव और तनाव पर आधारित होगी।

फिल्म की शूटिंग जुलाई से दिसंबर 2026 के बीच शुरू होने की योजना है। हाल ही में दिव्या दत्ता को उनकी वेब सीरीज ‘चिरैया’ के लिए सराहना मिली है। ऐसे में इस फिल्म में उनका यह नकारात्मक किरदार दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version