Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»इंडियन ओवरसीज बैंक में 7.65 लाख की लूट
    रांची

    इंडियन ओवरसीज बैंक में 7.65 लाख की लूट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 11, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजधानी के व्यस्त मार्ग हरमू रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े 7.65 लाख रुपये लूट लिये। घटना सोमवार दिन के 2.50 बजे की है। बैंक में कई ग्राहक मौजूद थे। नकाब और हेलमेट पहने तीनों अपराधी बैंक में घुसे और अंदर मौजूद लोगों को पिस्टल और चाकू दिखा कर किनारे कर दिया। इसके बाद कैश काउंटर से सात लाख 65 हजार 300 रुपये उठा कर चलते बने। घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी किशोर कौशल, कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद, सुखदेवनगर थाना प्रभारी नवल किशोर, कोतवाली थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, अरगोड़ा थाना प्रभारी रतिभान सिंह वहां पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को आंखों देखी घटना बतायी।
    बैंक में थे 14 लाख
    लूटपाट के दौरान बैंक में कुल 14 लाख रुपये थे, लेकिन अपराधियों ने सिर्फ कैश काउंटर को ही निशाना बनाया और 7 लाख 65 हजार 300 रुपये ही ले जा सके।

    हाफ पैंट और हेलमेट पहन एक बाइक पर पहुंचे थे तीनों लुटेरे

    घटना को अंजाम देने पहुंचे तीनों अपराधियों में से एक ने लाल रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। उसने चेहरा छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। उसके हाथ में छुरा था। वहीं एक अन्य अपराधी का चेहरा खुला था। उसने सफेद टी-शर्ट पहनी थी। उसके हाथ में पिस्टल थी। तीसरे अपराधी के हाथ में भी पिस्टल थी। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि तीनों ने बैंक के बाहर काफी देर रेकी की। इसके बाद तीनों एक साथ बैंक में घुसे और लूटपाट के बाद एक ही बाइक से फरार हो गये। आसपास में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में भी अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिजी से ज्यादा वेतन ले रहे सरकारी शिक्षक, फिर भी छात्र फिसड्डी क्यों?
    Next Article नीरज सिंह हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराये सरकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    May 22, 2025

    झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

    May 22, 2025

    शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
    • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
    • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
    • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
    • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version