रांची/ रामगढ़/ दुमका: बीता शनिवार झारखंड के लिए काला शनिवार साबित हुआ। अलग-अलग तीन दुर्घटनाओं में आठ जानें चली गयीं। रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक कार ने खड़े ट्रक में धक्का मारा, जिसमें पांच की मौत हो गयी। वहीं दुमका में इलाज कराने जा रहे एक दंपति को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।
इधर राजधानी रांची में एक ट्रक ने स्कूटी को धक्का मार दिया, जिससे एक की मौत मौके पर हो गयी, जबकि दूसरे का हाथ कट गया।
अहले सबुह हुई दुर्घटना मरनेवाले आरा-बक्सर के
रामगढ़ में मांडू थाना के निकट फोरलेन पर अहले सुबह पांच बजे एक खड़े ट्रक को हजारीबाग की ओर से आ रही इंडिगो कार बीआर 31क्यू 2272 ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे घटनास्थल पर ही कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार कर रिम्स भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना में संतोष सिंह उर्फ बबलू 32 वर्ष उदयपुर आरा का रहने वाला था। उसकी उदयपुर में कुरकुरे की फैक्ट्री थी। वह सीएनआइ का प्रेस रिपोर्टर भी था। संतोष कुमार 40 वर्ष दुलहपुर थाना सेमरी, जिला बक्सर का रहनेवाला था। मरनेवालों में कौशल एवं संतोष ओझा भी हैं। रिम्स में मरने वाले व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया है। सभी लोग आरा एवं बक्सर के रहने वाले बताये जाते हैं।
दुमका: अस्पताल पहुंचने से पहले दंपति की मौत
दुमका के काठीकुंड में शनिवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत हो गयी। पति-पत्नी इलाज कराने के लिए बाइक से अमड़ापाड़ा से दुमका स्थित हॉस्पिटल जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में दोनों की मौत हो गयी।
ट्रक के धक्के से दो टुकड़ों में बंट गया स्कूटी सवार
रांची के तुपुदाना में शनिवार की दोपहर एक स्कूटी सवार दो युवकों को टर्बो ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, स्कूटी सवार दूसरे शख्स का हाथ कट गया। मरनेवाले की कमर से नीचे का भाग कट कर अलग हो गया था। जख्मी दूसरे को तुरंत रिम्स पहुंचाया गया। रिम्स के इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।
Previous Articleखुलेंगी पुरानी फाइलें नपेंगे भ्रष्ट अधिकारी
Next Article घर में घुसकर गाय की चोरी के बाद इलाके में तनाव
Related Posts
Add A Comment