कलर्स का शो ‘थपकी प्यार की’ की एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। यह खूबसूरत एक्ट्रेस शूट के समय एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं।
सेट पर हुए एक हादसे में उन्हें काफी चोट लगी है। खबरों की मानें तो, उनके दांत भी टूट गए हैं। दरअसल, एक सीन के लिए जिज्ञासा को तेजी से दौड़ना था। इसी दौरान वो ढलान से नीचे गिर गईं और उनके कुछ दांत भी टूट गए।
इस दुर्घटना के बाद उनके मुंह के अंदर टांके भी लगाने पड़ें। फिलहाल, जिज्ञासा अभी ठीक हैं।
सीरियल की टीआरपी घटने की वजह से सीरियल में कुछ चेंजेज किए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो, सीरियल में 15 साल की लड़की की एंट्री होने वाली है।