नयी दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए देश किसी भी हद तक जायेगा। हम पूरा प्रयास करेंगे कि जाधव को सुरक्षित रखा जा सके। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार जाधव को फांसी देती है, तो फिर पड़ोसी देश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसको एक भारतीय नागरिक की हत्या माना जायेगा।
जाधव के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा पाक
गोपाल बागले ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पाकिस्तान बार-बार अनुरोध करने पर भी जाधव के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहा है। भारत के बार-बार कहने पर भी पाकिस्तान ने किसी भी भारतीय राजनयिक को जाधव से मिलने के लिए अनुमति नहीं दी। अब एक बार फिर से भारत सरकार पाक से काउंसलर एक्सेस देने के लिए अनुरोध करेगा।
जाधव हैं निर्दोष
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि जाधव पूरी तरह से निर्दोष हैं। पाकिस्तान के पास उनके खिलाफ किसी तरह का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत ने 13 बार पाकिस्तान को जाधव से मिलने के लिए अनुरोध भेजा, लेकिन अभी तक पाक ने एक भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। जाधव को एक साल पहले किडनैप किया गया था और इस मसले पर पाक कोर्ट का ट्रायल झूठा है।
कुलभूषण को फांसी की सजा का एलान
पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने फांसी की सजा सुनायी। इस कोर्ट में पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारी भी मौजूद थे। पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की। पाकिस्तान सरकार ने 3 मार्च 2016 को बलूचिस्तान के मशकेल इलाके में एक गुप्त खुफिया आॅपरेशन में जाधव के शामिल होने का दावा किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



