Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड विधानसभा में जीएसटी बिल पास
    रांची

    झारखंड विधानसभा में जीएसटी बिल पास

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड विधानसभा में गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर विधेयक यानी जीएसटी बिल पारित हो गया। विधेयक बिना चर्चा के सदन की कार्यवाही शुरू होने के 15 मिनट के अंदर पारित हो गया।
    बिल को सदन के पटल पर प्रभारी मंत्री सीपी सिंह ने रखा। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक क्षेत्र में यह क्रांतिकारी कदम है। इससे आम लोगों और लघु व्यापारियों को लाभ होगा। बता दें कि इसके लिए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया था।
    हम बिल में बाधा नहीं पहुंचाने जा रहे: हेमंत
    सदन में बिल पेश किये जाने के बाद विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इसके जरिये हम पूरी शक्ति केंद्र को देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट पर सदन क्यों मौन है।
    उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासियों-मूलवासियों के पास पैसे नहीं हैं, उनके पास जायदाद-संपत्ति है और उसकी सुरक्षा जरूरी है। हम इस बिल के पारित होने की राह में कोई बाधा पहुंचाने नहीं जा रहे हंै, लेकिन हम चाहेंगे कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन वापस लाने का विधेयक भी लाया जाये।
    वेल में आये झामुमो सदस्य, की नारेबाजी
    चर्चा के दौरान मंत्री सीपी सिंह को बात पूरी नहीं करने दी गयी। झामुमो के सदस्य अपनी सीट पर खड़े होकर संशोधन वापस लाना होगा के नारे लगाने लगे। झामुमो के कुछ सदस्य बाद में वेल में भी आ गये। इस बीच स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि झामुमो के स्टीफन मरांडी ने विधेयक के मूल पाठ में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। वह अपना संशोधन पेश कर सकते हैं, लेकिन स्टीफन मरांडी इसके लिए नहीं उठे। इस पर स्पीकर ने उनके संशोधन के प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने झारखंड माल एवं सेवा कर विधेयक 2017 स्वीकृत करने की घोषणा की।
    सदन की शुरुआत में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधेयकों की प्रति पटल पर पेश की गयी। जीएसटी बिल पारित होने के बाद शोक प्रस्ताव लाया गया, संवेदनाएं व्यक्त की गयीं और सदन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआइ जांच की मांग को लेकर विपक्ष का महाधरना
    Next Article जेइइ मेंस में उदयपुर के कल्पित टॉपर पहली बार किसी को 100% नंबर मिले
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

    November 13, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना

    November 13, 2025

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • घाटशिला उपचुनाव की मतगणना जारी, दोपहर बाद आएगा परिणाम
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
    • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
    • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
    • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version