Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»डिजिटल जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगा रिम्स
    रांची

    डिजिटल जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगा रिम्स

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रिम्स प्रबंधन मरीजों को हरेक सुविधा देने के लिए गंभीर नजर आ रहा है। इसे लेकर रिम्स प्रबंधन द्वारा बीते कई दिनों से मरीजों की सुविधा के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गयी हैं। इसी क्रम में रिम्स में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय से इंतजार करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र मिलेंगे।
    अब उन्हें इस तरह के प्रमाण पत्र के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि रिम्स प्रबंधन अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अपने स्तर पर ही जारी करेगा। इसकी तैयारी रिम्स प्रबंधन कर रहा है। इसके लिए रिम्स सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। सॉफ्टवेयर तैयार होने के बाद रिम्स प्रबंधन एक सप्ताह बाद प्रमाण पत्र जारी करने लगेगा। बताते चले की रिम्स में काफी समय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, क्योंकि रिम्स में संचालित प्रज्ञा केंद्र से प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।
    हालांकि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से हो रही परेशानियों से बचने के लिए रिम्स प्रबंधन मैनुअल प्रमाण पत्र जारी कर रहा है। प्रबंधन का मानना है कि इससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। जब डिजिटल प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, तो उन्हे जारी कर दिया जायेगा। बताया जाता है कि रिम्स के प्रज्ञा केंद्र में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए काफी समय से पहले आवेदन देने वाले लोगों को अब दोबारा आवेदन देना होगा। रिम्स अधिकारियों का कहना है कि प्रज्ञा केंद्र में जो आवेदन दिये थे, उन्हें पता करना होगा कि उनका प्रमाण पत्र तैयार हुआ है या नहीं।
    अगर प्रमाण पत्र तैयार नहीं हुआ होगा, तो दोबारा आवेदन देना होगा। इस संबंध में रिम्स उपाधीक्षक डॉ गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि जन्म जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रिम्स का अपना सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। बहुत ही जल्द डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा । सभी परेशानियों को दूर करने के लिए मैनुअल प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिम्स द्वारा जारी किया गया जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सभी जगहों पर मान्य होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद
    Next Article रघुवर ने आदिवासियों के घर-घर पहुंचाया अनाज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

    May 21, 2025

    शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

    May 21, 2025

    यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
    • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
    • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
    • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
    • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version