भोपाल: बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने उन्हें साजिश के तहत फंसाया।
उन्होंने कहा कि वह अभी पूरी तरह से मुक्त नहीं हुई हैं और उन्हें अभी भी लगता है कि वह अर्ध मुक्त हैं।वह अस्वस्थ हैं और अब जमानत मिलने के बाद वह अपना इलाज बेहतर तरीके से करवा पाएंगी।
उन्होंने कहा कि भगवा आतंक कहने से लोग आहत हुए है। साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस पर आरोप लगाया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से कई दिनों तक हिरासत में रखा गया।
उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि उनके फेफड़े की झिल्ली फट गई और कई दिनों तक उन्हें वेंटिलेटर पर रहना पड़ा। आपको बता दें कि 2008 के मालेगांव धमाका मामले में हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 5 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।