Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सनसनीखेज: गोलगप्पे नहीं खिलाने पर युवक को मार डाला
    देश

    सनसनीखेज: गोलगप्पे नहीं खिलाने पर युवक को मार डाला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मंगोलपुरी में रविवार रात गोलगप्पे नहीं खिलाने पर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ 18 वार करके एक रेहड़ीवाले की जान ले ली। पुलिस ने मृतक की पहचान राजू उर्फ गोलगप्पा के रूप में की है, जो मंगोलपुरी का घोषित बदमाश था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके रंजिश के कोण को भी ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय राजू परिवार सहित मंगोलपुरी आई-ब्लॉक में रहता था। कुछ समय पहले तक वह झपटमारी की वारदातें करता था। इस वजह से वह मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश था। हालांकि, पिछले कुछ समय से उसने अपराध की दुनिया छोड़कर गोलगप्पे बेचना शुरू कर दिया था। वह घर से कुछ दूर पर ही रेहड़ी लगाता था। इसी इलाके में उसके पिता राधेश्याम भी गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते थे।

    रविवार रात लगभग 11.30 बजे पिता-पुत्र घर लौट रहे थे। राधेश्याम अपनी रेहड़ी लेकर आगे चल रहा था, जबकि राजू पीछे-पीछे आ रहा था। राधेश्याम ने घर पहुंचने के बाद देखा तो राजू उनके पीछे नहीं था। वह जब लौटे तो देखा कि कुछ युवक राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे। उन्हें देख हमलावर भाग निकले। राजू को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले राजू ने पिता को बताया कि आरोपी उससे गोलगप्पे मांग रहे थे। उसने गोलगप्पे नहीं होने की बात कही तो वह उसे पीटने लगे। पिटाई के दौरान ही बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

    दो युवकों को हिरासत में लिया
    इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि हत्याकांड में वह शामिल थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस तलाश रही है।

    शव परिजनों को सौंपा
    सोमवार को संजय गांधी अस्पताल में राजू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार, राजू के शरीर पर चाकू से 18 वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    नशे में थे आरोपी
    छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या में शामिल बदमाश उसी इलाके के रहने वाले हैं। वारदात के समय सभी नशे में थे और गोलगप्पे खाने के लिए राजू से जबरदस्ती कर रहे थे। वह पहले से राजू को जानते थे। फरार आरोपियों में से एक मंगोलपुरी का घोषित बदमाश है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसनसनीखेज: गोलगप्पे नहीं खिलाने पर युवक को मार डाला
    Next Article ईवीएम पर सिर फुटव्वल तेज, सर्वदलीय बैठक बुलाएगा चुनाव आयोग
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

    April 23, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026

    रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version