Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»IPL10: कप्तान स्मिथ का जवाब, ‘धौनी कुछ मैचों में अच्छा नहीं खेले तो..’
    Top Story

    IPL10: कप्तान स्मिथ का जवाब, ‘धौनी कुछ मैचों में अच्छा नहीं खेले तो..’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 14, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महेन्द्र सिंह धौनी पर विवादास्पद बयान का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल के 10वें सीजन के लिए धौनी के स्थान पर स्टीव स्मिथ को पुणे की टीम का कप्तान बनाये जाने पर तमाम विवाद उठा था कि आखिर धौनी ने अचानक कप्तानी क्यों छोड़ दी या स्मिथ को उनके स्थान पर कप्तान क्यों बनाया गया है। फिर हर्ष गोयनका ने धौनी के खिलाफ बयान देकर धौनी के तमाम प्रशंसकों को नाराज कर दिया।

    लेकिन इस बीच खुद स्टीव स्मिथ ने धौनी का समर्थन किया है। उन्होंने धौनी की तारीफ करते हुए सभी आलोचकों के मुंह बंद करने की कोशिश की है। स्मिथ ने कहा है कि धौनी ट्वेंटी-20 के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। अगर वो एक-दो मैच नहीं चल पाएं तो इसमें बहुत बड़ी बात नहीं है।

    बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आठ साल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धौनी पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) टीम से जुड़े। कप्तान के तौर पर धौनी आईपीएल-9 में आपीएस के नॉकआउट तक भी नहीं पहुंचा सके और आईपीएल-10 में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंप दी गई।

    स्मिथ ने आईपीएल-10 के ओपनिंग मैच में टीम को जीत दिलाई। जिसके बाद हर्ष गोएंका ने ट्वीट किया, ‘स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है। धौनी को पूरी तरह से ओवरशैडो कर दिया। कप्तानी पारी। उनको कप्तान बनाने का फैसला शानदार रहा।’ कुछ ही देर में हालांकि हर्ष ने ये ट्वीट डिलीट कर दी। दूसरे मैच के बाद उन्होंने एक और ट्वीट के जरिए धौनी पर निशाना साधा।

    फैन्स ने हर्ष के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘हर्ष आपको शर्म आनी चाहिये। धौनी जैसे महान खिलाड़ी के लिये आपको दिल में सम्मान रखना चाहिये। विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अपने खिलाड़ियों का अपमान न करें।’

    साक्षी ने भी दिया था करारा जवाब

    साक्षी ने अपनी पोस्ट में गोएंका का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट पढ़कर ऐसा लग रहा है कि वो धौनी की बेइज्जती का जवाब देना चाह रही हैं।

    साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए ही हर्ष गोएंका को जवाब दिया। इतना ही नहीं साक्षी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी और हेलमेट वाली एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो खुद भी धौनी की पुरानी फ्रेंचाइजी टीम को कितना मिस कर रही हैं।

    साक्षी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, इस पोस्ट में लिखा था, ‘कर्मा का नियम

    जब पक्षी जिंदा होते हैं, तो चींटी को खाते हैं,
    पक्षी के मरने के बाद, चींटी उन्हें खाती है।
    समय और परिस्थिति कभी भी बदल सकती है,
    इसलिए जिंदगी में कभी किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए ना ही किसी को दुख पहुंचाना चाहिए।

    आप आज पॉवरफुल हो सकते हैं, लेकिन समय आपसे ज्यादा बलवान है। एक पेड़ से लाखों माचिस बनती हैं, लेकिन एक माचिस की तीली से लाखों पेड़ जलाए जा सकते हैं। इसलिए अच्छे बनिए और अच्छा करिए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकभी मांगता था भीख, लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर कर रहा है कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई!
    Next Article रूस के बम के मुकाबले कम ताकतवर है अमेरिका का MOAB
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version