Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चतरा»डॉक्टरों की क्लिनिक सील, गिरफ्तारी के लिए बिहार में भी की जा रही छापामारी
    चतरा

    डॉक्टरों की क्लिनिक सील, गिरफ्तारी के लिए बिहार में भी की जा रही छापामारी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 27, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इटखोरी। चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में एक नवजात का लिंग काटकर मार डालने वाले कथित डॉक्टर अरुण कुमार और अनुज कुमार की गिरफ्तारी के लिए बिहार में कई जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डीएन ठाकुर ने इनके खिलाफ धारा 40, 41, क्लिनिकल एक्ट, पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है।

    उन पर अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाने, आॅपरेशन करने और अल्ट्रासाउंड के जरिये लिंग परीक्षण जैसा अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, अरुण कुमार और अनुज कुमार की क्लिनिकों क्रमश: आस्था क्लिनिक और ओम क्लिनिक को सील कर दिया गया है। डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के बाराचट्टी, मानपुर, पहाड़पुर, भलुआ, चतरा के राजपुर, कान्हाचट्टी एवं अन्य ठिकानों एवं उनके रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की गयी है। पुलिस ने अभियुक्तों पर दबाव बनाने के लिए अरुण कुमार के पिता भोला साव तथा अनुज कुमार के रिश्तेदार चंदन कुमार को हिरासत में ले लिया है। दोनों डॉक्टर अब भी फरार हैं।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीएन ठाकुर ने कहा कि ओम नर्सिंग होम तथा आस्था नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। प्रखंड में संचालित सभी क्लिनिकों एवं नर्सिंग होम के कागजातों की जांच की जायेगी, जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, थाना प्रभारी अशोक राम ने कहा की डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रखंड में संचालित सभी गैरकानूनी नर्सिंग होम को सील किया जायेगा। झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जायेगा।

    क्या है मामला : मयूरहंड के बलिया गांव निवासी अनिल पांडेय की पत्नी गुड्डी देवी के गर्भ में पल रहे शिशु को इन दोनों डॉक्टरों ने बेटी बताया था, जबकि जन्म के बाद यह बेटा निकला। अपनी गलती को छिपाने के लिए डॉक्टरों ने नवजात शिशु का लिंग काट दिया और उसकी मां को बताया कि किन्नर पैदा हुआ है। लिंग काटे जाने से बच्चे की मौत हो गयी और डॉक्टरों ने उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

    साइकिल और मोटरसाइकिल पर भी चलते हैं नर्सिंग होम: इटखोरी एवं मयूरहंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चलंत नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टर भी सक्रिय हैं। ये झोलाछाप डॉक्टर अपनी बाइक एवं साइकिल पर नर्सिंग होम चलाते हैं। हर गांव, टोला एवं मुहल्ला में झोलाछाप डॉक्टरों की खूब दुकानदारी चल रही है।

    Chata illegal nursing home zodiac doctor
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल में खाना मांगने पर प्रिंसपल करती है पिटाई
    Next Article रांची, लोहरदगा में आंधी और गरज के साथ बारिश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों में उमड़ी भीड़

      April 3, 2025

      एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर रोजगार सेवक, पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

      March 27, 2025

      चतरा : मारपीट में घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, सड़क उतरे लोग, एसआईटी गठित

      March 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version