Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बड़कागांव में पथराव, हंगामा, पांच पुलिसकर्मी सहित दर्जनों लोग घायल
    झारखंड

    बड़कागांव में पथराव, हंगामा, पांच पुलिसकर्मी सहित दर्जनों लोग घायल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 14, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के चौपदार बलिया मस्जिद चौक पर दो गुटों में झड़प होने से रामनवमी जुलूस पर पथराव मामला सामान्य लेकिन तनाव पूर्ण है। ज्ञात हो कि नवमी जुलूस पर पथराव किए जाने के बाद पांच पुलिसकर्मी सहित दर्जनों लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद 3 गांव खराटी, गोसाई बलिया एवं चौपदार बलिया यादव मोहल्ला का जुलूस हरली मेला तांड नहीं पहुंचा । घटना 13 अप्रैल दिन शनिवार नवमी के करीब शाम 6:00 बजे की है। घटना की सूचना पाकर हजारीबाग के एसी दिलीप तिर्की, बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में रैपिडेएक्शन पुलिस पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि उक्त तीनों गांव के रामनवमी का जुलूस हरली मेला टांड जाने के क्रम में जैसे ही चौपदार बलिया मस्जिद चौक पहुंचा कि दूसरे गुट के कुछ लोग जुलूस में घुसकर जुलूस के वाहन को जल्दी- जल्दी बढ़ाने का प्रेरित करने लगे। जुलूस में शामिल लोगों ने इसका थोड़ा विरोध किया तो दोनों ओर से तू -तू, मैं -मैं होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच मस्जिद के इर्द-गिर्द के छत से जुलूस पर पत्थराव होना शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थिति भयानक हो गई। अफरा- तफरी का माहौल बन गया साथ ही मस्जिद चौक रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। मस्जिद चौक पर एसआई सुरेश टूडू सहित पांच पुलिसकर्मी, चौपदार बलिया के मुखिया वाहिद हुसैन सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों का भाग जाने के बाद मौके पर डीजे साउंड वाहन पर भी लाठी डंडे एवं पथराव किए जाने से वाहन एवं डीजे साउंड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया । मौके पर दंडाधिकारी समसुद्दीन, एसआई सुरेश टूडू सहित तैनात 20 पुलिसकर्मी में में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि यह पूर्व नियोजित घटना का अंजाम दिया गया है। क्योंकि इसी दिन सुबह में भी इसी स्थान पर जुलूस के दौरान दूसरे गुट के लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। लेकिन उस समय मामला को शांत करा दिया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि सुबह की घटना के बावजूद भी पुलिस प्रशासन सचेत नहीं हुआ। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की आवश्यकता थी, बावजूद प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आगे यह भी बताया कि घटना के काफी देर बाद बड़ी संख्या में बल पहुंची। इस बीच दूसरे गुट द्वारा काफी उत्पात मचाया गया। वहीं दूसरी ओर जुलूस के दौरान मौके पर उपस्थित मुखिया वाहिद हुसैन ने बताया कि जुलूस धीरे -धीरे आगे बढ़ ही रहा था और जैसे ही मस्जिद गेट के पास पहुंचा कि जुलूस में शामिल लोगों द्वारा गेट पर लाठी डंडो एवं पारंपरिक हथियारों से पटके जाने लगा। इसका विरोध किए जाने पर मौके पर ईट के टुकड़े को भी भीड़ ने मस्जिद के प्रांगण में फेंकना शुरू कर दिया। इसी का विरोध किए जाने पर दोनों ओर से स्थिति भयावक हो गई। जबकि मौके पर तैनात एसआई एवं पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस पथ से 4 गांव का जुलूस गंगादोहर, चौपदार बलिया यादव मोहल्ला, गोसाई बलिया का जुलूस को मस्जिद से पार करा दिया गया था लेकिन खराटी का जुलूस जैसे ही चौक पर पहुंचा कि कुछ लोग जुलूस को जल्दी बढ़ाने के लिए प्रेरित करने लगे। इसी के साथ छत से पथराव भी होना शुरू हो गया। जबकि मौके पर तैनात दंडाधिकारी खुर्शीद आलम ने पथराव कहां एवं किसने किया इस पर अस्पष्ट जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में एक गुट से अमृत रजक,मोहन प्रजापति, सुरेश साव, मोतीलाल गिरी, सुदामा रजक,सुरेश रजक, चंदन नायक, चंदन पुरी, विजय यादव, कौशल गिरी, प्रभाकर नायक,देवलाल प्रजापति, शोले नायक सहित दर्जनों लोग घायल हो गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनामांकन के पहले ही समर में कूदे प्रत्याशी
    Next Article जुलूस के दौरान आपसी विवाद में चला चाकू, एक की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version