Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा»नामांकन के पहले ही समर में कूदे प्रत्याशी
    कोडरमा

    नामांकन के पहले ही समर में कूदे प्रत्याशी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संजीव
    कोडरमा। कोडरमा संसदीय क्षेत्र से अबतक एकमात्र नामांकन हुआ है। अभी कई लोगों का नामांकन बाकी है। बावजूद इसके इलाके में चुनावी मौसम बन गया है। झाविमो के बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव सघन जनसंपर्क में लगे हुए हैं। अब तक सिर्फ माले से राजकुमार यादव ने अपना नामांकन भरा है। इस सीट से बाबूलाल मरांडी 15 अप्रैल को जबकि अन्नपूर्णा देवी 16 अप्रैल को नामांकन भरेंगी। रविवार को तीनों प्रमुख प्रत्याशियों ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का सघन दौरा किया और मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की।

    बाबूलाल पहुंचे सरिया, तिलैया डैम का दौरा किया
    कोडरमा। झाविमो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने दौरे के क्रम में रविवार को तिलैया डैम पहुंचे। इसके पहले उन्होंने सुबह 10 बजे झारखंडीधाम से अपना जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने सरिया, चैबे, बेराकला, चुगलामो समेत अन्य इलाकों का दौरा किया। श्री मरांडी ने राज्य की स्थिति में बदलाव के लिए उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य और यहां के लोगों की दुर्दशा के लिए भाजपा ही जिम्मेवार है। उनके साथ सुखदेव यादव के अलावा झाविमो के कई लोग साथ थे।

    अन्नपूर्णा देवी ने जमुआ, बेंगाबाद का किया दौरा

    कोडरमा। भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को कोडरमा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत धनवार, जमुआ और गांडेय विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं और बैठकों में भी भाग लिया। वे डोमचांच नावाडीह होते हुए घोडथंबा पहुंचीं। इसके बाद खोरीमहुआ, रेम्बा मोड़, जमुआ, खरगडीहा, लताकी, नवडीहा, खरगडीहा, बेंगाबाद आदि इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने भंडारो जाकर पूर्व सांसद स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा और स्व. जगदीश कुशवाहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। अन्नपूर्णा देवी ने नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए उन्हें समर्थन और वोट देने की अपील की। उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा के अलावा विधायक जयप्रकाश वर्मा, गिरिडीह जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित यादव, केदार हाजरा, नीलम वर्मा, रीना कुमारी, शिवशंकर प्रसाद, भोला मंडल के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीराम का त्याग अनुकरणीय: बिंदेश्वर
    Next Article बड़कागांव में पथराव, हंगामा, पांच पुलिसकर्मी सहित दर्जनों लोग घायल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version