आजाद सिपाही संवाददाता
गिरिडीह। लोकसभा चुनाव के लिए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने यहां बुधवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में इवीएम से चुनाव पर लोगों का भरोसा नहीं है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पुन: बैलेट की ओर लौटना चाहिए।
माले नेता ने कहा कि चुनाव से पहले देश में कारगर गठबंधन नहीं बन पाया। बिहार- झारखंड में वामपंथियों को गठबंधन से बाहर रखने की कोशिश हुई। वामपंथियों को बाहर रखकर गठबंधन नहीं हो सकता है। महागठबंधन में जो छेद है, जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।
विधायक और कोडरमा से प्रत्याशी राजकुमार यादव ने कहा कि कोडरमा की जनता भाकपा माले के पक्ष में गोलबंद है। कोडरमा क्षेत्र में बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्याएं हैं, जिसके लिए केवल भाकपा माले ही संघर्ष करती रही है। मौके पर पार्टी के पूर्व विधायक विनोद सिंह, राज्य कमिटी सदस्य राजेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव के लिए भाकपा माले ने जारी किया घोषणापत्र
Previous Articleसर्जिकल स्ट्राइक के बाद राहुल बाबा का चेहरा खिला : अमित शाह
Next Article पत्नी की कमाई से चल रहा है विजय माल्या का खर्च
Related Posts
Add A Comment