Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»श्रीलंका में हाहाकार, दुनियाभर में हमले की कड़ी निंदा
    Top Story

    श्रीलंका में हाहाकार, दुनियाभर में हमले की कड़ी निंदा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 21, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    कोलंबो। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए बम धमाकों को लेकर जहां भारत के पड़ोसी देश में हाहाकार मचा है, वहीं पूरी दुनिया में इन हमलों की कड़ी निंदा की जा रही है। भारत समेत पूरी दुनिया के नेताओं और खिलाड़ियों ने हमलों पर दुख जाहिर करते हुए घटना की निंदा की है।
    उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, ईस्टर रविवार के पवित्र अवसर पर कोलंबो में हुए धमाकों में हताहत मासूम नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। इस पावन अवसर पर इस विक्षिप्त हिंसा पर स्तब्ध हूं। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर घायलों और हताहतों के परिजनों को शोक की इस घड़ी में धैर्य और साहस दें।
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कोलंबो में कई बम धमाकों की रिपोर्ट से मैं दुखी और परेशान हूं। मैं आतंकवाद के इस घृणित कार्य की कड़ी निंदा करता हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, श्रीलंका से आ रही परेशान करने वाली खबर पर मैं दुखी और स्तब्ध हूं। हिंसा के सभी रूप अस्वीकार्य हैं। ईस्टर शांति का त्योहार है। मेरी प्रार्थना पीड़ित परिवारों के साथ है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, श्रीलंका में चर्च और होटलों में हुए बम विस्फोट की खबर से हैरान और दुखी हूं। असहिष्णुता, कट्टरता और आतंकवाद दुख की कोई सीमा नहीं जानते।
    आतंकियों ने दक्षिण एशिया को कब-कब दहलाया
    नयी दिल्ली। आतंकी संगठन लिट्टे के खात्मे के बाद पहली बार श्रीलंका में इतना बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले से पहले दक्षिण एशिया के विभिन्न देश अन्य आतंकी हमलों का भी शिकार हुए हैं। उनमें से कुछ बड़े हमले इस प्रकार हैं:
    पल्लियागोडेला हत्याकांड: 172 की मौत, 83 जख्मी (1992)
    बात उन दिनों की है, जब श्रीलंका में प्रभाकरन का संगठन लिट्टे मजबूत था। इस संगठन ने श्रीलंका के पोलानवार्वा जिले में मुसलमानों के गांव पर हमला किया था। 200-300 लिट्टे के सदस्यों द्वारा किये गये इस हमले में 172 लोगों की जान चली गयी थी।
    इंडोनेशिया: 202 मौत (2002)
    साल 2002 के 12 अक्टूबर को बाली के एक बीच (कूटा) पर सुसाइड अटैक हुआ था। यह इंडोनेशिया के इतिहास में अब तक का सबसे भयानक आतंकी हमला है। इसमें 202 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 250 से ज्यादा घायल हो गये थे। जेमाह इस्लामिया नाम के एक चरमपंथी ग्रुप को इसका जिम्मेदार बताया गया था। संगठन से संबंधित तीन लोगों को मौत की सजा भी हुई थी।
    मुंबई ट्रेन ब्लास्ट: 187 मौत, 700 से ज्यादा जख्मी (2006)
    11 जुलाई 2006 को माटुंगा, माहिम, बांद्रा, खार सबवे, जोगेश्वरी, बोरीवली, मीरा रोड पर कुल सात धमाके हुए थे। इसमें 187 लोगों की मौत हुई थी और सात सौ के करीब जख्मी हो गये थे। इस हमले में 12 लोगों को दोषी करार दिया गया था।
    मुंबई आतंकी हमला: 174 की मौत (2008)
    देश के इतिहास में 26/11 का मुंबई हमला सबसे भयावह आतंकी हमला था। लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया था। वे लोग समुद्र के रास्ते भारत में दाखिल हुए। यहां आकर वे सभी अलग-अलग गुट में बंट गये थे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ताज होटल आदि को निशाने पर लिया था।
    पाकिस्तान: 132 बच्चों की मौत (2014)
    17 दिसंबर 2014 को पाकिस्तान के पेशावर में यह हमला हुआ था। आर्मी स्कूल में हुए इस हमले में कुल 141 लोग मारे गये थे, जिनमें से 132 स्कूली बच्चे थे। बाकी नौ लोग स्टाफ के बताये गये। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। मौके पर पाक सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया था।

    10 दिन पहले मिला था इनपुट, भारतीय दूतावास भी था निशाने पर
    कोलंबो। श्री लंका में हुए आठ सीरियल धमाकों ने दुनियाभर में दहशत फैला दी है। अब तक 207 लोगों की जान ले चुके इन धमाकों के बारे में श्रीलंका पुलिस के पास पहले से इनपुट था, बावजूद इसके धमाकों को नहीं रोका जा सका। जानकारी मिली है कि 10 दिन पहले यह इनपुट था कि देश के प्रमुख चर्चों के साथ-साथ भारतीय हाइकमीशन का आॅफिस भी कट्टरपंथियों के निशाने पर है। मिली जानकारी के मुताबिक, श्री लंका पुलिस के मुख्य अधिकारी ने 10 दिन पहले अलर्ट किया था कि देश भर के मुख्य चर्चों में ऐसे हमले हो सकते हैं। वहां के सीनियर अधिकारियों को यह चेतावनी पुलिस चीफ पूजुथ जयसुंद्रा ने 11 अप्रैल को दी थी। अपनी तरफ से भेजे गये अलर्ट में जयसुंद्रा ने लिखा था, विदेशी खुफिया विभाग ने जानकारी दी है कि एनटीजी (नैशनल तोहिथ जमात) नाम का संगठन सुसाइड हमलों की तैयारी कर रहा है। संगठन के निशाने पर मुख्य चर्चों के साथ-साथ कोलंबों में स्थित भारतीय हाइकमीशन का आॅफिस भी है। बता दें कि एनटीजी श्रीलंका का एक कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है। यह पिछले साल बौद्ध की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ करके चर्चा में आया था। इनपुट में भले ही एनटीजी का नाम आया हो, लेकिन अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीसी ने की वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
    Next Article सामूहिक विवाह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version