Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राहुल बाबा का चेहरा खिला : अमित शाह
    Top Story

    सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राहुल बाबा का चेहरा खिला : अमित शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    उत्तरकाशी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को उत्तरकाशी में गरजे। मातली हेलीपैड से वह रैली स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। करीब 15 मिनट बाद शाह रैली स्थल पर पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सीट सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने अमित शाह का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं अमित शाह विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आये।
    अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को दबाने का काम किया है। भाजपा ने गरीबों को आगे बढ़ाने की योजना बनायी है। गरीबी हटाओ बोल रहे हैं राहुल बाबा। उन्होंने नारे दिये, लेकिन गरीबी नहीं हटायी। मोदीजी ने पांच साल में गरीबों की जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। देश को सुरक्षित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए तो पूरे देश में गुस्सा था। इस बार मनमोहन सरकार नहीं थी। मोदीजी ने एयर स्ट्राइक कर आतंकी कैंप तबाह किए। पूरे देश में खुशी की लहर है, मगर राहुल बाबा एंड कंपनी लाल हो गयी। पाकिस्तान के पीएम और राहुल बाबा का चेहरा एक समान हो गया। पाकिस्तान को आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देश के पीएम ही दे सकते हैं।
    अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिर गरीबी हटाने का नारा दिया है। 70 साल से कांग्रेस गरीबी नहीं हटा पायी। कहा कि देश को सुरक्षित करना, महाशक्ति बनाना और टॉप फाइव देशों में लाना है। यह राहुल बाबा का काम नहीं है, ये काम सिर्फ मोदीजी का है। अमित शाह ने कहा उज्ज्वला योजना के तहत उत्तराखंड की तीन लाख माताओं को गैस देने का काम किया है। आठ करोड़ परिवारों को शौचालय बनाकर मां बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। देश के चार करोड़ लोगों को आयुष्मान से जोड़ा है। नरेंद्र मोदी ने 80 प्रतिशत उत्तराखंडवासियों के लिए योजना बनायी।
    शाह ने कहा कि उमर अब्दुल्ला कहते हैं देश में दो प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस चुप बैठी है। अमित शाह ने कहा कि हम सत्ता में रहें या विपक्ष में पर इनकी मंशा हमारी जान रहते पूरी नहीं होगी। हम देश के लिए जान की बाजी लगा देंगे। उन्होंने लोगों से पूछा ‘उमर अब्दुल्ला के बयान के साथ सहमत हो या नहीं’। ‘देश के टुकड़े करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए कि नहीं’।
    उन्होंने कहा फख्र है जब भाजपा के हाथ में सत्ता थी, अटलजी ने ही उत्तराखंड निर्माण का काम किया। हमने कहा था कि अटलजी ने बनाया, मोदीजी उत्तराखंड को संवारेंगे। हमें डबल इंजन की सरकार दें। उत्तराखंड की जनता ने भी हमें प्रचंड बहुमत दिया। इसी के कारण देवभूमि विकास के रास्ते पर चल पड़ी। देवभूमि में पहले घोटाले पर चर्चा होती थी, आज विकास की चर्चा होती है।
    अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते में अग्रसर है। एनएच घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग के उद्योग पर उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने ताला लगाया है। सिंचाई परियोजना को आगे बढ़ाया। यह वीरों की भूमि है। यहां का जवान देश की रक्षा करता है। 55 साल से कांग्रेस पार्टी वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी नहीं कर पायी। आपने आशीर्वाद दिया और देश में कमल खिला। जिसके बाद मोदीजी ने एक साल में वन रैंक-वन पेंशन का वादा पूरा किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी की फिल्म पर बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब
    Next Article लोकसभा चुनाव के लिए भाकपा माले ने जारी किया घोषणापत्र
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025

      जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

      May 15, 2025

      लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version