एजेंसी
नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के मौके पर गुरुवार को ब्लॉग लिखा। आडवाणी ने लिखा कि भाजपा ने कभी भी राजनीतिक मतभेद रखने वालों को दुश्मन नहीं माना, बल्कि केवल विरोधी समझा। उन्होंने लिखा कि ऐसे लोगों को हमने कभी राष्ट्र विरोधी नहीं कहा।
आडवाणी ने लिखा, राष्ट्रवाद के भाजपा सिद्धांत में हमने कभी ऐसे लोगों को राष्ट्रविरोधी नहीं कहा, जो हमसे राजनीतिक मतभेद रखते थे। पार्टी निजी और राजनीतिक स्तर पर हमेशा हर नागरिक के चुनाव की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध रही। पार्टी के भीतर और राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की सुरक्षा भाजपा की गौरवपूर्ण विशिष्टता रही है। भाजपा हमेशा से ही सभी लोकतांत्रिक संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता, निष्पक्षता और मजबूती के लिए आवाज उठाने में सबसे आगे रही है।
उन्होंने लिखा, यह सच है कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होते हैं। लेकिन, यह भारतीय लोकतंत्र के सभी भागीदारों के लिए ईमानदारी से आत्मावलोकन का अवसर भी है। 6 अप्रैल को भाजपा अपने स्थापना दिवस का उत्सव मनायेगी। यह हम सभी के लिए अतीत और भविष्य में देखने के साथ-साथ अपने भीतर झांकने का महत्वपूर्ण अवसर है।
स्थापना दिवस पर आडवाणी ने ब्लॉग में पार्टी को दी पांच नसीहत, बोले
Previous Articleमहिला ऑफिसर का होगा सम्मान, बनी थीं अभिनंदन की मददगार
Next Article गोरखपुर के सपा सांसद प्रवीण निषाद भाजपा में शामिल
Related Posts
Add A Comment