Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मैंने अपने बयान में किसी की शहादत को लेकर कोई गलत बात नहीं कही: साध्वी
    राजनीति

    मैंने अपने बयान में किसी की शहादत को लेकर कोई गलत बात नहीं कही: साध्वी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल: भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मुंबई हमले के शहीद को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया जिसका जबाव देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी शहीद का अपमान नहीं किया।

    मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा द्वारा मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान की काफी आलोचना हो रही है। चुनाव आयोग ने उनके इसी बयान पर एक नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। प्रज्ञा ने नोटिस के जवाब में कहा, ‘मैंने अपने बयान में किसी शहीद की शहादत को लेकर कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही है। मेरे बयान की एक लाइन को नहीं देखना चाहिए बल्कि मेरा पूरा बयान देखिए। मैंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा मुझे जो यातनाएं दी गईं, उनका जिक्र किया था।’ साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा, ‘मेरे साथ जो भी घटित हुआ, उसे जनता के सामने रखा और यह मेरा अधिकार है। मेरे बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया। हालांकि जनभावना का सम्मान करते हुए मैंने अपना बयान वापस ले लिया है। मैंने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया और ना ही भाषण दिया, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होता हो।’

    दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ने दिवंगत मुंबई एटीएस चीफ का नाम लेते हुए कहा था, ‘मैं मुंबई जेल में थी उस समय। सुरक्षा आयोग के सदस्य ने हेमंत करकरे को बुलाया और कहा कि जब सबूत नहीं है तुम्हारे पास तो साध्वी जी को छोड़ दो। उन्होंने करकरे से कहा कि सबूत नहीं है तो इनको रखना गलत है, गैरकानूनी है। वह व्यक्ति (करकरे) कहता है कि मैं कुछ भी करूंगा, मैं सबूत लेकर आऊंगा। कुछ भी करूंगा, बनाऊंगा, इधर से लाऊं, उधर से लाऊं लेकिन मैं साध्वी को नहीं छोड़ूंगा।’ प्रज्ञा ने आगे कहा, ‘यह उसकी कुटिलता थी। यह देशद्रोह था, यह धर्मविरुद्ध था। वह कई सवाल करता था। ऐसा क्यों हुआ, वैसा क्यों हुआ? मैंने कहा मुझे क्या पता भगवान जाने।

    तो उसने पूछा कि क्या ये सब जानने के लिए मुझे भगवान के पास जाना पड़ेगा? मैंने कहा बिल्कुल, अगर आपको आवश्यकता है तो अवश्य जाइए। मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जब किसी के यहां मृत्यु होती है या जन्म होता है। जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था। ठीक सवा महीने में जिस दिन इसको आतंकवादियों ने मारा उस दिन सूतक का अंत हो गया।’

    मुंबई हमले विवादित बयान शहीद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगरीबों और देश की रक्षा करनेवाले को ही जनता चुनेगी : रघुवर दास
    Next Article राहुल गांधी ने माफी मांगी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष

      August 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना, धनबाद में आईआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      • भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
      • मंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्धघाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version