रांची। हजारीबाग से रांची आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में कोकर चौबे कॉलोनी निवासी राजेश सिंह उर्फ चिंटू की मौत हो गयी है, वहीं बाइक पर पीछे बैठे कोकर हैदर अली निवासी विक्की तिवारी घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त शादी समारोह में शामिल लेने के लिए रांची से हजारीबाग गये थे। हजारीबाग से वापस लौटने के क्रम में डटमामोड़ के समीप दुर्घटना में हुई। घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है। फिलहाल चिंटू का शव को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version