Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»घोटालों का नया पता तुगलक रोड : मोदी
    Top Story

    घोटालों का नया पता तुगलक रोड : मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम और बिहार के भागलपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल लोग देश में ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाले’ की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मध्यप्रदेश् और दिल्ली में आयकर विभाग के छापों का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के मुंह से निवाला छीन कर चुनाव लड़ रही है। पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस का एक नया घोटाला सामने आया है, जिसका नाम है ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाला’। दिल्ली में तुगलक रोड पर एक बंगले में एक बड़े कांग्रेसी नेता का घर है। इस बंगले से बीते कुछ दिनों से सैकड़ों करोड़ रुपये का खेल खेला गया है।
    पीएम ने कहा, ‘इस बंगले से जिन लोगों के तार जुड़े हैं, उनके पास से बोरे भर के नोट मिले हैं। एक तरफ ये लोग चौकीदार को चोर कह रहे हैं, दूसरी तरफ इनकी लूट का पदार्फाश हो रहा है। यह पैसा गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने भेजा था। यह उनके निवाले का पैसा था। गरीबों के मुंह से निवाला छीनकर नामदारों की पार्टी चुनाव लड़ रही है। ऐसे लोगों को वोट देकर भी पाप लगेगा।’
    खुद बिखर जायेंगे टुकड़े-टुकड़े गैंग
    प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर करारा हमला करते हुए कहा कि ये जो टुकड़े-टुकड़े वाले गैंग हैं, वो खुद बिखर जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिस बंदिश से निकलने के लिए देश की 130 करोड़ जनता छटपटा रही थी, उस बंदिश को मैंने तोड़ दिया है। अब आतंक के आकाओं के चेहरे पर डर साफ दिखता है। अब पूरी दुनिया में पाकिस्तान को घास डालने वाला कोई नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आपका ये चौकीदार आपके घर के चौके-चूल्हे के लिए सोचता है। ‘हमने लाल बत्ती हटायी और सफेद बत्ती जलायी है, नामी-बेनामी संपत्ति खड़ा करने वाले भी आपने बहुत देखे हैं। ये जो टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, ये खुद टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर जायेंगे।
    महामिलावटी नेता
    डर फैला रहे हैं
    पीएम ने कहा कि विपक्षी, जवानों के पास से विशेषाधिकार हटाने की मांग करते हैं। विपक्षियों को जवाब देना चाहिए कि वे वीर जवानों के साथ हैं या आतंकियों के साथ। पीएम मोदी ने कहा कि आज महा-महामिलवाटी नेता डर फैला रहे हैं कि इस बार मोदी सरकार आयेगी तो आरक्षण खत्म कर देगी, जबकि बाबा साहेब के आरक्षण को हमारी सरकार मजबूत कर रही है। मोदी सरकार आयेगी तो भ्रष्टाचार की दुकानें पूरी तरह से बंद हो जायेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो से निकलने के बाद चमके अर्जुन और विद्युत
    Next Article वाजपेयी भी अजेय समझते थे, 2004 याद रखें मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पहलगाम के आतंकियों को शरण देने वाले दो व्यक्ति एनआईए के हत्थे चढ़े

      June 22, 2025

      मुर्शिदाबाद में ट्रैक्टर ने डंपर को मारी टक्कर, पांच की मौत, 14 घायल

      June 22, 2025

      बिहार, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मानसून की दस्तक

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      • कनाडा ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version