कोलंबो : श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में बृहस्पतिवार को संशोधन किया। अब यह संख्या करीब 253 बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। प्रशासन ने इससे पहले बताया था कि 9 आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 359 लोगों की मौत हुई और 500 से अधिक घायल हो गए। ऐसा संदेह किया जा रहा है कि इस हमले में स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नैशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ है। हालांकि, अब स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉक्टर अनिल जयसिंघे ने बताया कि पहले वाली संख्या गिनती में गलती होने की वजह से बताई गई थी। उन्होंने कहा कि इस हमले में मृतकों की संख्या लगभग 253 होगी, न कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार 359 है।
Previous Articleनरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे से एनडीए में नया उत्साह
Next Article सचिन, सौरभ, लक्ष्मण को नोटिस, BCCI नाराज