रांची. अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि फिल्म जगत के महान अभिनेता ऋषि कपूर के देहांत से मन व्यथित है। विगत दो दिन में देशवासियों ने अपने दो अद्भुत कलाकारों को खो दिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सिने जगत के स्टार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। अभिनय जगत की बहुत बड़ी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता, विनम्र श्रद्धांजलि।
Previous Article8वीं तक ही पढ़े थे ऋषि कपूर
Next Article ऋषि प्रतिभा का पावरहाउस थे : PM