रांची: झारखंड में कोरोनावायरस के संक्रमण के दो मरीज मिलने के बाद भी लोगों के बीच जागरूकता की कमी दिख रही है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा समेत तमाम जिलों में अधिकतर जगहों पर न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न मास्क का उपयोग कर रहे हैं। लोगों की ये लापरवाही हजारों की जान को मुश्किल में डाल सकती है। लॉकडाउन के 10वें दिन शुक्रवार को सब्जी मंडियों में रोजाना की तरह भीड़ जुटी। पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं।
Previous Articleकोरोना: हजारीबाग में पीड़ित का गांव सील
Next Article जमशेदपुर: सब्जी मंडियों में काफी कम भीड़ दिखी