खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के खूंटी टोली में मंगलवार सुबह निशा देवी नामक 35 वर्षीय महिला ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, निशा देवी खूंटी टोली में महादेव महतो के घर में रह रही थी। वह मूल रूप से सिमडेगा जिले के ठेठई टांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनपाल गांव की निवासी थी।

घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली। सूचना मिलते ही खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version