रांची. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र से एक कोरोनावायरस पॉजिटीव मरीज के मिलने के बाद पूरे शहर में पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सिर्फ रांची ही नहीं पूरे झारखंड पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। 21 दिन के लॉकडाउन के 8वें दिन बुधवार को सब्जी बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ देखी गई। इधर, हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। एक भी व्यक्ति या वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version