रांची। झारखंड में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। शनिवार को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक व्‍यक्ति का कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्‍थ्‍य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह युवक वेस्‍टइंडीज का रहने वाला है। कुछ दिन पूर्व हिंदपीढ़ी के बड़ा मस्जिद से 17 विदेशी पकड़े गए थे। इसी में वेस्‍टइंडीज का यह युवक शामिल था। आज इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इससे पहले इसी 17 विदेशियों में शामिल मलेशियाई महिला कोरोना टेस्‍ट में पॉजिटिव पाई गई थी।

रिम्स में शनिवार को फर्स्ट लॉट में 93 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 92 निगेटिव और एक पॉजिटिव है। इस तरह से झारखंड में कोरोना वायरस के 33 मामले अब तक सामने आए हैं। इसमें रांची में 18 मामले हैं। इसमें एक की मौत हो गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version