आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। देशव्यापी लॉकडॉउन में मुख्यमंत्री दीदी किचेन गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री दीदी किचेन के माध्यम से गरीब, असहायों को नि:शुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है। लॉकडाउन में गरीबों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न न हो, इस मकसद में राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री दीदी किचेन योजना कारगर रही है। दीदी किचेन के द्वारा खाना परोसते वक्त भी साफ-सफाई एवं शोसल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। राज्य में अभी 6,883 दीदी किचेन से रोजाना लाखों लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में इनके द्वारा 5,17,615 जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया है।
राहत कैंपों में प्रवासी मजदूरों को खाना
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में लगभग सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल एवं मई माह का राशन वितरित किया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 2,69,145 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। दाल भात की विभिन्न योजनाओं में अब तक लाखों लोगों को खाना खिलाया गया है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैंपों में 2,33,155 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है।
फंसे 1334 मामलों में सहायता
राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र द्वारा समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। नियंत्रण केंद्र द्वारा अब तक 24,100 मामले में कार्रवाई की गयी है। इनमें से अब तक 18,447 मामलों में सहायता उपलब्ध करायी जा चुकी है। शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन में राज्य के बाहर 9,40,811 लोगों के फंसे होने की सूचना है। अब तक सरकार द्वारा 13,497जगहों पर फंसे 4,99,368 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है। वहीं राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह का पेंशन लाभुकों तक पहुंचाया जा रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

