Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना के खिलाफ अपनी भूमिका निभाने के लिए कांग्रेस तैयार : सोनिया गांधी
    Breaking News

    कोरोना के खिलाफ अपनी भूमिका निभाने के लिए कांग्रेस तैयार : सोनिया गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की विशेष बैठक ली। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों से कहा कि ”देश व हम सबके लिए यह बहुत संकट का समय है और इन परिस्थितियों में ऐसी मीटिंग पहली बार हो रही है। देश कोरोना महामारी को रोकने के लिए लड़ रहा है। इस लड़ाई में हम पूरी तरह से अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।”
    उन्होंने कहा कि ”आप सब जानते ही हैं कि हर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी, हमारे कार्यकर्ता कई हफ़्तों से देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। लॉकडाउन के चलते जो गरीब मज़दूर अपने-अपने गांव की ओर रवाना हुए, और उनकी परेशानियों को दूर करने का काम हमारे कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर किया है। आज भी देश भर में हर ज़िले के कांग्रेस के सिपाही इस काम में लगे हुए हैं। आप सबके समर्पण के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।”

    उन्होंने कहा कि ”आप जानते ही होंगे कि मैंने और पूर्व अध्यक्ष राहुल जी ने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठियां लिखकर कुछ सुझाव भी दिए। आशा है कि सरकार इस चुनौती का सामना करने के लिए योजना बनाए। सबसे ज़्यादा पीड़ा और परेशानी गरीबों, किसानों और मज़दूरों को हो रही है। लॉकडाउन की वजह से हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत ही ज़्यादा भार पड़ने वाला है। पहले से ही अर्थव्यवस्था संकट में थी, लगता है कि अब और मुश्किलें बढ़ेंगी। इन परिस्थितियों के लिए हमें तैयार होना पडे़गा। जनता के दुख में, जनता का साथ देना होगा और उनकी परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करना होगा।”

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ”मैं आपसे जानना चाहती हूं कि आपके प्रदेशों में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने का काम कैसा चल रहा है? क्या आप सरकार के प्रयासों से संतुष्ट हैं? कांग्रेस पार्टी इस समय किस तरह से अपने संगठन द्वारा लड़ाई में और ज़्यादा योगदान दे सकती है? और अब तक आप सबने अपने-अपने प्रदेशों में क्या काम किया है?”

    सोनिया गांधी ने कहा कि ”मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप सब अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और सब कार्यकर्ताओं को सूचना दें कि कोरोना से बचने के लिए सारे नियमों का पूरी तरह से पालन करें।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओडिसा के बाद अब पंजाब सरकार ने 1 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन
    Next Article झारखंड : लॉकडाउन में नक्सली तलाश रहे नया ठिकाना
    azad sipahi

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version