Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना इफ़ेक्ट : यूएनएससी की बैठक में आमने-सामने आए चीन और अमेरिका
    Breaking News

    कोरोना इफ़ेक्ट : यूएनएससी की बैठक में आमने-सामने आए चीन और अमेरिका

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी ।

    कोरोना वायरस दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गयी है। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। अब यह वायरस पूरी दुनिया को प्रभावित कर चुका है। इसी मामले को जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बैठक बुलाई तो यहां भी अमेरिका और चीन आमने-सामने आ गए। अमेरिका अब तक संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे तो वहीं चीन ने दोनों संस्थाओं की तारीफ की।
    चीन ने कोविड-19 को बताया वैश्विक चुनौती
    कोरोना वायरस के मामले को लेकर यूएनएससी ने गुरुवार को वर्चुअल महाबैठक बुलाई थी। बैठक में चीन ने कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक चुनौती है जिसमें यूएन और डब्ल्यूएचओ की ओर से जो अगुवाई की जा रही है। उसकी चीन तारीफ करता है। यह वायरस हर किसी के लिए खतरा है जिसमें सभी को मिलकर काम करना होगा। चीन यूएन की उस अपील का भी समर्थन करता है जहां उसने सभी देशों से अपने मतभेद भुलाकर कोरोना से लड़ने की बात कही है। चीन का कहना है कि जब वह संकट से जूझ रहा था तो कई देशों ने उनकी मदद की थी अब वह 100 से ज्यादा देशों की मदद कर रहा है।

    अमेरिका ने चीन की नीयत पर उठाए सवाल
    अमेरिका ने एक बार फिर चीन की नीयत पर सवाल उठाए हैं। अमेरिका का कहना है कि संकट के इस समय में पारदर्शिता रखने की जरुरत है जिससे कि हर कोई सच्चाई जान सके। अमेरिका ने दावा किया है कि इस समय वह दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

    अमेरिका ने चीन पर लगाया जानकारी छुपाने का आरोप
    अमेरिका ने पहले भी चीन और डब्ल्यूएचओ पर कोरोना वायरस की सच्चाई छुपाने का आरोप लगाया था। अमेरिका का कहना है कि उसी का खामियाजा दुनिया भुगत रही है। इस बैठक में भी अमेरिका ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराया है और सभी देशों से सच के साथ आने की अपील की है।
    कोरोना पर राजनीति, आग से खेलने जैसा
    डब्ल्यूएचओ पर चीन केंद्रित होने का आरोप लगाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी मदद रोकने की बात कही तो डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसिएस ने कहा कि यदि जीतना ही है तो एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय कोरोना पर हो रही राजनीति को क्वारंटाइन करें। गेब्रेयेसिएसिस ने कहा, ‘यह नया वायरस है और 100 दिन में ही इसने दुनिया को बदल दिया है। इस पर आरोप-प्रत्यारोप में वक्त बर्बाद करना आग से खेलने जैसा है।’

    यदि ज्यादा मौतें देखना है तो बर्बाद करें वक्त: टेड्रोस
    डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसिएस ने कहा कि यह वायरस दरारों में घुसकर हमें हरा सकता है, भले ही कोई देश कितना ही अच्छी दशा में क्यों न हो। इसलिए इसे राजनीतिक हथियार न बनाएं। उन्होंने ट्रंप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, राजनीतिकरण से मतभेद बढ़ते हैं। इस समय हमें एक दूसरे की कमी निकालने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर आप और ज्यादा मौतें देखना चाहते हैं, तो ही ऐसा करिए।

    चीन ने किया कोरोना की जानकारी छुपाने से इनकार
    चीन ने गुरुवार को इस बात से साफ इंकार किया कि उसने दिसंबर, 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने के बाद उन्हें छुपाया। यह कहकर चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इल्जामों से डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसस का बचाव किया है। ट्रंप ने उनपर चीन केंद्रित होने का आरोप लगाया था।

    कोविड-19 संबंधी जानकारी छुपाने के अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के आरोपों को खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज्याओ लिजिआन ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोविड-19 की सूचना देने वाला चीन पहला देश है और इसका यह मतलब नहीं है कि वायरस का जन्म वुहान से हुआ है। ज्याओ ने कहा कि महामारी पहले दुनिया में कहीं भी फैल सकती है। लेकिन उसकी शुरुआत विज्ञान का विषय है और हमें इसे विज्ञान एवं मेडिकल समुदाय पर ही छोड़ देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉकडाउन में 1400 km स्कूटर चलाकर बेटे को वापस ले आयी मां
    Next Article रेलवे का ‘पोस्ट लॉकडाउन प्लान’: मिडिल बर्थ ब्लॉक, थर्मल स्क्रीनिंग और बुजुर्गों पर बैन
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version