नई दिल्ली
कोरोना संकट पर देशव्यापी लॉकडाउन का बेहद सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण कोरोना पॉजिटिव केस के दोगुना होने की रफ्तार थमी है। कोरोना पर डेली प्रेस ब्रीफिंग में स्वास्थ्य मंत्रालय से संयुक्त सचिव लव अगरवाल ने कहा, ‘लॉकडाउन से पहले डबलिंग रेट 3 दिन था जो अब पिछले सात दिनों का आंकड़ा देखें तो डबलिंग रेट घटकर 6.2 दिनहो गया है।’ इसी तरह कोरोना केसेज के ग्रोथ फैक्टर में 40% की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘1 अप्रैल से 1.2 ऐवरेज ग्रोथ फैक्टर है। दो हफ्ते पहले 15 से 31 मार्च के बीच 2.1 ऐवरेज ग्रोथ फैक्टर था। यानी, ग्रोथ फैक्टर में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है।’
कोरोना संक्रमण के मामले में देश की स्थिति बेहतर
अगरवाल ने बताया कि 19 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में तो डबलिंग रेट राष्ट्रीय औसत से भी कम है। उन्होंने कहा, ‘केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, लद्दाख, हिमाचल, चंडीगढ़, पुदुचेरी, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और त्रिपुरा में डबलिंग रेट देश के औसत से भी कम है।’ इतना ही नहीं, भारत में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने का औसत भी बाकी देशों के मुकाबले बेहतर है। अगरवाल ने कहा, भारतका आउटकम रेशियो (मरीजों के ठीक होने का औसत) दूसरे देशों से बेहतर है। यहां80% मरीज ठीक हो रहे हैं जबकि 20% मरीजों की मौत हो रही है।’
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



