झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को भी एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। पीएमसीएच धनबाद की जांच में इस मरीज के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। यह मरीज धनबाद का रहने वाला है। बुधवार को भी कोराना का एक और मरीज मिला। रांची के हिन्दपीढ़ी के ही एक अन्य 50 वर्षीय शख्स में वायरस का संक्रमण पाया गया। रिम्स में देर शाम हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई। इसी के साथ रेड जोन के मुहाने पर पहुंची रांची के हिन्दपीढ़ी में कोराना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं, राज्य में कोराना मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

बुधवार को राहत की खबर रही कि किसी अन्य जिले में इसका कोई मरीज नहीं मिला। राज्य में अभी भी 27 लोगों में वायरस का संक्रमण बरकरार है झारखंड में बुधवार को एक बार फिर कोरोना का एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़कर 29 हो गई है। इससे पहले सोमवार को पांच और मंगलवार को तीन नए कोरोना मरीजों में संक्रमण पाया गया था। रिम्‍स, रांची के निदेशक डीके सिंह ने एक नए मामले के मिलने की पुष्टि की है। यह कोरोना पॉजिटिव मरीज रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला है।

 

 

 

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version