धनबाद। बोकारो से सटे धनबाद जिले में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। अब धनबाद भी झारखंड और देश के कोरोना प्रभावित जिलों के नक्शे में आ गया है जो राज्य के लिए चिंता का विषय है। जिले के कुमारधुबी स्थित बाघाकुड़ी बस्ती का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसकी पुष्टि धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने की है। मरीज को इलाज के लिए कोविड-19 अस्पतालमें भर्ती किया गया है।
धनबाद जिला प्रशासन को दो दिन पूर्व ही मरीज के पॉजिटिव होने की जानकारी मिल गई थी। लेकिन, तकनीकी खामियों के कारण जांच रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी।

प्रशासन ने बाघाकुड़ी से सटे एक किमी के इलाके को सील कर दिया गया है। युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सात किमी एरिया को सील किया गया है।  कुमारधुबी बाजार, बाघाकुड़ी, तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी, श्रम कल्याण केंद्र, नेहरू रोड, बगानधौड़ा, सुभाष नगर पूरी तरह सील है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version