Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»CORONA UPDATE :80 जिलों में 14 दिन से नया केस नहीं, रिकवरी रेट 20.57 फीसदी
    Breaking News

    CORONA UPDATE :80 जिलों में 14 दिन से नया केस नहीं, रिकवरी रेट 20.57 फीसदी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और एनसीडीसी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर कोरोना से जुड़ी कई बातों को सामने रखा। गृह मंत्रालय ने बताया कि छह अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीमों (आईएमटीसी) के गठन के अलावा आज चार और आईएमटीसी का गठन किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि मरीजों का रिकवरी रेट 20.57 फीसदी है। प्रेस कांफ्रेंस में कोविड एंपावर्ड ग्रुप भी मौजूद था।
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा
    पिछले 24 घंटों में पूरे देश में 491 लोग कोरोना से ठीक हुए है जिसे मिलाकर ठीक होने वालों की कुल संख्या 4748 हो गयी है। साथ ही पिछले 24 घंटों में 1684 नये कोरोना केस सामने आये जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 23077 हो गयी है। लेकिन राहत की बात यह है कि भारत में रिकवरी रेट बढ़ी है जो अब 20.57 फीसदी हो गयी है। अच्छी खबर यह है कि पिछले 28 दिनों में 15 जिलों में कोई नया केस सामने नहीं आया है। कोरोना से अबतक 718 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना से जुड़ी कोई भी शिकायत मिलने पर हमारी रैपिड एक्शन टीम तुरंत हरकत में आ जाती है और अपकी सेवा में लग जाती है। यह टीम हाउस टू हाउस सर्च करती है और इसका डेटा रिकॉर्ड भी किया जाता है। मरीजों का उपचार होने तक यह टीम उसपर पूरी तरह से निगरानी रखती है।
    गृह मंत्रालय ने कहा
    लॉकडाउन के दौरान कुछ आर्थिक गतिविधियों की अनुमती दी गयी जिसमें लॉकडाउन के नियमों का पालन हो सके जैसे कि सोशल डिस्टेंसिंग। गृह मंत्रालय ने कहां कि समाज के कुछ ऐसी भी व्याख्या की जा रही थी कि किसी फैक्टरी में कोविड मरीज पाए जाने पर सीईओ को सजा हो सकती है, या फैक्टरी को तीन महीने के लिए सील किया जा सकता है, इसलिए गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। छह अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीमों के गठन के अलावा गृह मंत्रालय ने आज चार और आईएमटीसी का गठन किया है। इन टीमों को एडिशनल सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी देख रहे हैं।
    एनसीडीसी ने कहा
    नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि कोविड 19 से लड़ने में फिलहाल सर्विलांस हमारा प्रमुख हथियार है। आज हमारा डबलिंग टाइम 9 दिन तक पहुंच गया है, ये दिखाता है कि जो महामारी तेज गति से फैल रही थी उस पर हम किस हद तक अपने प्रयासों से रोक लगा पाए हैं। जिला स्तर पर सर्विलांस का काम चल रहा है। सर्विलांस के जरिए हम डाटा एकत्र करते हैं और इसपर काम होता है। लॉकडाउन के कारण कोरोना वायरस के मामले कम हुए हैं। सर्विलांस सिस्टम के जरिए करीब 9 लाख 45 हजार लोगों पर नजर रखी गई। सर्विलांस से हमें बहुत फायदा हुआ है। अगर समय से लॉकडाउन नहीं होता तो अबतक करीब 73 हजार केस होते।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी सरकार का बड़ा फैसला : अब फंसे मजदूरों को लाने की तैयारी
    Next Article प्रदेश में 50 हजार मास्क बांटेगा भाजयुमो, दीपक प्रकाश ने की शुरुआत
    azad sipahi

      Related Posts

      हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप

      January 14, 2026

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version