Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण करें डीसी : हेमंत
    Breaking News

    पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण करें डीसी : हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiApril 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • दोषी पाये जाने पर तुरंत डीलरों पर कार्रवाई करें
    • सभी जिलों में निगरानी दल का गठन किया जाये

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त गिरिडीह और उपायुक्त हजारीबाग को जन वितरण प्रणाली की दुकानों द्वारा खाद्यान्न वितरण में बरती जा रही अनियमितता पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने सभी उपायुक्तों को निगरानी दल का गठन करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के दौर में सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न जिलों से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत मिल रही है। सभी जिला के उपायुक्त विशेष निगरानी दल का गठन कर पीडीएस दुकानों का औचक निरक्षण करें एवं दोषी पाये जाने वाले डीलरों पर कड़ी कार्रवाई करें।
    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीलर निलंबित
    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हजारीबाग के राशन डीलर को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियमों का उल्लंघन मानते हुए जन वितरण प्रणाली विक्रेता चेतलाल महतो, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित भेलवारा में उक्त राशन डीलर द्वारा तौल में हमेशा खाद्यान्न सामग्री कम दी जाती है। 35 किलोग्राम आनाज मांगने पर डीलर अभद्रता से पेश आता है।
    गढ़वा में मरीजों को मिला आरओ का पानी
    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बीस दिनों से बंद सदर अस्पताल गढ़वा का आरओ प्लांट प्रारंभ हुआ। इस संबंध में मुख्यमंत्री को बताया गया था कि गढ़वा सदर अस्पताल में पानी का आरओ प्लांट बंद है, जिससे मरीजों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को आरओ प्लांट यथाशीघ्र शुरू करने का आदेश दिया था।
    ज्योतिबा फुले को नमन किया
    मुख्यमंत्री ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा को कुंजी बनाकर शोषण, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब भी नहीं चेते, तो हालात होंगे भयावह
    Next Article कोरोना से मौत के बाद कब्रिस्तान में शव दफनाने का विरोध, उमड़ी भीड़
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version