Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»लॉकडाउन में भी मनोरंजन उद्योग की बल्ले बल्ले, ओटीटी का बिजनेस बढ़ा
    टीवी जगत

    लॉकडाउन में भी मनोरंजन उद्योग की बल्ले बल्ले, ओटीटी का बिजनेस बढ़ा

    sonu kumarBy sonu kumarApril 21, 2020Updated:April 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में सबसे तेजी से तरक्की करते रहे फिल्म और मनोरंजन उद्योग के लिए कोरोना काल मिला जुला समय लेकर आया है। अगर आपको लगता है कि कोरोना के चलते मनोरंजन उद्योग ठप हो चुका है तो आप गलत हैं।

    ओटीटी एमएक्स प्लेयर जो सामान्य दिनों में महीने में सिर्फ दो नई सीरीज रिलीज करता है, उसने पिछले एक महीने में छह नई सीरीज कर दी हैं। इसी कोरोना काल में डिजनी जैसी बड़ी कंपनी ने अपना एप भारत में लॉन्च कर दिया। और, गेमिंग इंडस्ट्री ने भी इस लॉकडाउन के दौरान कमाल की तरक्की की है। भारत से लेकर अमेरिका, यूरोप और एशिया प्रशांत क्षेत्र में हुए एक सर्वे (रीबूट टू न्यू नॉर्मल) के अनुसार 1 मार्च से लेकर 21 मार्च तक गेमिंग के क्षेत्र में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी तो वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 34 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। इस बारे में प्राइम वीडियो के अधिकारी कहते हैं, ‘परिस्थितियों को देखते हुए लोगों के लिए बच्चों और परिवार से जुड़े कंटेंट को हमने फ्री कर दिया है। इस पर हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आमतौर पर प्राइम की मेंमबरशिप लेने के लिए करीब एक हजार रुपये देने पड़ते हैं लेकिन अब यूजर्स कुछ कंटेंट ऐसे ही देख सकते हैं।’ वहीं नेटफ्लिक्स के हालिया रिलीज शोज को भी लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

    जी5 के सीईओ तरुण कटियाल ने ओटीटी की तरफ दर्शकों की रुचि में बढ़ोतरी को स्वीकारते हुए कहा, ‘हमने जी5 पर कंटेंट देखने के लिहाज से दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की है। यह ट्रेंड खास तौर से शहरों का है। इसके साथ ही हमने इससे जुड़ी हुई डिवाइस की खपत में भी वृद्धि दर्ज की है। इसकी मुख्य वजह पिछले कुछ समय से घर से ऑफिस का काम करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।’

    पिछले कुछ साल से टीवी न्यूज रेटिंग्स भी लगातार घटती रहीं हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के चलते उनमें उछाल दर्ज किया गया है। न्यूज वेबसाइट्स और मोबाइल एप्लीकेशन्स के ट्रैफिक में करीब 61 प्रतिशत का फायदा पहुंचा है।

    हालांकि टीवी पर मनोरंजन चैनलों के आंकड़े इन नकारात्मक रहे। शूटिंग न होने से नए शोज लोगों तक नहीं पहुंच पाए। इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के टीवी विंग के चेयरमैन जे डी मजीठिया के अनुसार लॉकडाउन के कारण प्रत्येक हफ्ते इंडस्ट्री को अंदाजन 50-60 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है जो और बढ़ेगा। टीवी शोज से जुड़े हुए मजदूरों और कलाकारों के पक्ष में यही है कि जल्द से जल्द शूटिंग शुरू हो जाए।

    मनोरंजन उद्योग में अगर कोई दिक्कत में है तो वे हैं बड़ी बजट की फिल्में बनाने वाले लोग जिन्होंने बैंकों से या अन्य वित्तीय संस्थानों से इसके लिए कर्ज ले रखा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोनावायरस : मास्क न मिलने से परेशान न्यूयॉक की नर्सों ने सरकार और दो अस्पतालों पर ठोका मुकदमा
    Next Article मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी की बेटी को मिला गौरव,बनी अमेरिका में वाइट हाउस की आर्थिक सलाहकार
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रभास की ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम

      January 10, 2026

      बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘धुरंधर’, 33वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई

      January 7, 2026

      बॉक्स ऑफिस पर नया बादशाह, ‘धुरंधर’ ने ‘केजीएफ 2’ को पछाड़ा

      January 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version