आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन की अवधि का बढ़ना जरूरी था। हमें इसका सख्ती से पालन करना है। झारखंड सरकार राज्य में सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ करने के साथ बाहर रह रहे श्रमिक भाइयों-बहनों के लिए भी डीबीटी के माध्यम से जल्द मदद पहुंचाने के लिए काम कर रही है। सुरक्षित रहें, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पीएम के संबोधन के बाद सीएम ने ट्वीट कर लोगों को संदेश दिया कि लॉकडाउन का हमें सख्ती से पालन करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन का बढ़ना जरूरी है, हमें इसका सख्ती से पालन करना है। श्री सोरेन ने प्रवासी मजदूरों के बारे में भी बात करते हुए कहा कि सरकार फंसे मजदूरों को मदद पहुंचाने के लिए लगी है।
बाबा साहेब को किया नमन
मुख्यमंत्री ने वंचितों और शोषितों को सामाजिक समरूपता के लिए बल देने वाले संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन किया। मंगलवार को उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया।
बांग्ला नववर्ष की बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांग्ला नववर्ष पोइला बैसाख की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। नव वर्ष में कोरोना संकट जल्द दूर हो। ऐसी हम सबकी कामना होनी चाहिए। पुन: आप सभी को शुभ नववर्ष।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



