आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जमशेदपुर में जैप के दारोगा पुरेंद्र चंद्र मुंडा ने खुद को गोली मार ली। उसने गोली किन कारणों से मारी, इसका पता नहीं चल पाया है। किन हालात में फायरिंग हुई है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। गंभीर मुंडा को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, संगठन महामंत्री अंजनी कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार, जैप 6 के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुरेंद्र राम और अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घायल दारोगा को देखा।
उनके इलाज की व्यवस्था फिलहाल जमशेदपुर के एसएसपी के द्वारा की गयी है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि किसी को भी कोई समस्या हो तो केंद्रीय एसोसिएशन को सूचित करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version