Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाये : बाबूलाल
    Top Story

    लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाये : बाबूलाल

    azad sipahiBy azad sipahiApril 12, 2020Updated:April 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार से लॉक डाउन की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया है। श्री मरांडी ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण झारखंड सहित पूरी दुनिया के हालात जगजाहिर हैं। झारखंड में भी रोज नये केस का निकलना शुभ संकेत नहीं है। डॉक्टरों से बातचीत के दौरान जिस प्रकार की सूचनाएं मिल रही हैं उसके अनुसार इसका दो ही उपचार है पहला सघन जांच और सोशल डिस्टेंसिंग जिससे यह आंकड़ा यहीं थम जाये। उन्होंने कहा कि यह जाहिर है कि समाज पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा पर जिस प्रकार डॉक्टर को किसी छोटे से घाव के स्थायी निदान के लिए बड़ा चीरा लगाना पड़ता है कोरोना को लेकर राज्य और देश में परिस्थिति कुछ इसी तरह आन पड़ी है। इससे थोड़ा कष्ट तो होगा पर यही इसका स्थायी समाधान है। जब आपदा आयी है तो हम सबों को इसे झेलना ही होगा। झारखंड सरकार से अनुरोध है कि उड़ीसा, पंजाब और दूसरे राज्यों की तर्ज पर लॉक डाउन की समय सीमा 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा देनी चाहिए। झारखंड की जनता से अपील है कि वह घर में रहे और सुरक्षित रहे।

    मजदूरों के हित में ईंट भट्ठों का संचालन शुरू कराये सरकार : बाबूलाल मरांडी
    बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर झारखंड में मजदूरों के हित में ईंट भट्ठों का संचालन शुरू कराये जाने की मांग की है। शुक्रवार को लिखे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना संकट और लॉक डाउन के कारण करीब दो हजार ईंट भट्ठों में काम बंद है। लॉक डाउन के कारण ईंट भट्ठों में काम करनेवाले मजदूरों के सामने भूखमरी की स्थिति है। इस स्थिति के कारण हजारों मजदूर सीमावर्ती राज्यों में पलायन को मजबूर हैं। ईंटभट्ठों से ईंट का निर्माण बरसात से पूर्व दो-ढाई महीने ही संभव है। राज्य में निर्माण कार्य के लिए बड़े पैमाने पर र्इंटों की जरूरत है। पड़ोसी राज्य बिहार और यूपी में कुछ शर्तों के साथईंट भट्ठों के संचालन की अनुमति दी गयी है। अत: झारखंड में भी सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता का ख्याल रखते हुए ईंट भट्ठों का संचालन शुरू कराया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएम्बुलेंस न मिलने पर 48KM चलकर अस्पताल पहुंचा, नहीं बच सकी बच्चे की जान, एनसीपीसीआर ने की जांच की मांग
    Next Article अब भी नहीं चेते, तो हालात होंगे भयावह
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version